Hindi News / news / बाप बड़ा न भइया-सबसे बड़ा रुपया! बेटे ने पिता को मौत के घाट...

बाप बड़ा न भइया-सबसे बड़ा रुपया! बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा, मारने के बाद मुखिया के पास जाकर खुद किया सरेंडर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 20, 2023, 4:23:11 PM

बाप बड़ा न भइया-सबसे बड़ा रुपया! बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा, मारने के बाद मुखिया के पास जाकर खुद किया सरेंडर

- फ़ोटो

SUPAUL: बिहार के सुपौल से एक सनसनी मामला सामने आया है जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. मारने के बाद उसने गांव के मुखिया के पास जाकर सरेंडर कर दिया. सूचना मिलने के बाद मोके पर राजेश्वरी ओपी की पुलिस पहुंची. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.


मामला जिले के छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेश्वरी ओपी की ग्वालपाड़ा पंचायत के वार्ड नं-4 का है जहां मंगलवार यानी 20 जून की सुबह अपने पिता की हत्या कर दी. लोगों ने बताया कि सुबह वशिष्ठ मेहता गांव में ही पड़ोस से दूध लेकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान में रास्ते में उनके बेटे अजय मेहता ने घेर लिया. और पिता पर दबिया से हमला कर हत्या कर दिया. 


लोगों के अनुसार पिता मेहता ने हाल ही में कुछ जमीन बेची थी. तब से रुपयों को लेकर बेटे के साथ उनकी अनबन हो रही थी. बेटा अजय अपनी बेटी की शादी के लिए रुपये मांग रहा था. जब पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया था. इससे आक्रोशित होकर बेटे ने पिता मार डाला. जिसके बाद आरोपी ने सरेंडर कर दिया है. सूचना के बाद मौके से धारदार दबिया को पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.