Hindi News / news / शिवहर से बड़ी खबर: बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में...

शिवहर से बड़ी खबर: बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, एक दर्जन बच्चे घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 01, 2024, 3:13:06 PM

शिवहर से बड़ी खबर: बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, एक दर्जन बच्चे घायल

- फ़ोटो

SHEOHAR: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के शिवहर जिले से आ रही है जहां बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित मिनी स्कूल बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। 


इस हादसे में स्कूल बस में सवार एक दर्जन बच्चे घायल हो गये। आनन-फानन में घायल बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना तरियानी छपरा की है जहां इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को इलाज के लिए भेजा। 


वही उधर गड्ढे में गिरे मिनी स्कूल बस को निकाला जा रहा है। घायल बच्चों के परिजनों और स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना दी गयी है। सूचना मिलने के बाद सभी अस्पताल में पहुंचे हैं। जहां घायल बच्चों का इलाज किया जा रहा है। 

समीर कुमार झा की रिपोर्ट