Hindi News / news / सड़क किनारे सो रहे 22 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, 14 की मौत...8...

सड़क किनारे सो रहे 22 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, 14 की मौत...8 की स्थिति गंभीर

1st Bihar Published by: Updated Jan 19, 2021, 7:24:29 AM

सड़क किनारे सो रहे 22 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, 14 की मौत...8 की स्थिति गंभीर

- फ़ोटो

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर गुजरात के सूरत से आ रही है. यहां पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 22 मजदूरों को रौंद दिया है. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है. यह घटना सूरत के किम रोड में हुई है.

8 की स्थिति गंभीर

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इस हादसे में घटनास्थल पर ही 14 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 8 घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि मरने वालों में कुछ बच्चे भी शामिल है. 

हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि ड्राइवर ट्रक पर कंट्रोल नहीं कर पाया. जिसके कारण यह हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि सभी मजदूर काफी गरीब है. इसके कारण ही वह ठंड में भी सड़क के किनारे सो रहे थे. लेकिन ट्रक उनके के लिए काल बनकर आया. जिसके कारण यह हादसा हो गया.