Hindi News / news / अब इलेक्ट्रिक कार से चलेंगे बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी

अब इलेक्ट्रिक कार से चलेंगे बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी

1st Bihar Published by: Updated Oct 26, 2019, 7:40:53 PM

 अब इलेक्ट्रिक कार से चलेंगे बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी

- फ़ोटो

PATNA: सीएम नीतीश कुमार के बाद बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी अब इलेक्ट्रिक कार से चलेंगे. इसको लेकर सुशील मोदी ने कार के साथ फोटो भी शेयर किया हैं. फोटो के साथ लिखा है कि आज से इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देने के लिए वह खुद इससे चलेंगे. 

टाटा की इस कार की कीमत कर 10.50 लाख रुपए है. यह कार ईईएसईएल कंपनी से 5 साल की लीज पर ली गई है. एक बार चार्ज करने पर यह कार 110 किमी तक चलती है. इसको चार्ज करने में 3 घंटे का समय लगता है. 

बता दें कि बिहार सीएम, डिप्टी सीएम, विधानसभा के अध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति, मुख्य सचिव के उपयोग के लिए बिहार सरकार ने 9 कारें ली है.  सीएम नीतीश कुमार एक माह पहले से एक कार का इस्तेमाल कर रहे हैं.