Bihar News: नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रहा NDA, JDU महासचिव ने कर दिया बड़ा दावा Indian Economy: देश की आम जनता को बड़ी राहत, 10 साल के निचले स्तर पर पहुंचा भारत में महंगाई दर Indian Economy: देश की आम जनता को बड़ी राहत, 10 साल के निचले स्तर पर पहुंचा भारत में महंगाई दर गुजरात में बड़ा हादसा: केमिकल कंपनी का बॉयलर फटने से 3 की मौत, 24 घायल रोहित शर्मा खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी, विराट कोहली की उपलब्धता पर सस्पेंस, बीसीसीआई ने दिया सख्त संदेश Bihar Election 2025: ‘मैं महुआ सीट जीत रहा हूं, हम जश्न नहीं काम की तैयारी करते हैं’, तेज प्रताप यादव का दावा Bihar Election 2025: ‘मैं महुआ सीट जीत रहा हूं, हम जश्न नहीं काम की तैयारी करते हैं’, तेज प्रताप यादव का दावा Indian Railway : भारतीय रेलवे ने बदले बच्चों की टिकट बुकिंग के नियम, अब जानिए 5 साल से कम उम्र के बच्चे कैसे करेंगे फ्री यात्रा बगहा में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, घर से दवा लेने निकली थी Bihar Election 2025 : पटना में 14 नवंबर को होगी मतगणना, विजय जुलूस पर सख्त रोक, 16 नवंबर तक प्रभावी रहेगी आचार संहिता
1st Bihar Published by: Updated Sun, 06 Feb 2022 12:18:39 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : विश्व प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का आज निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर गहरी शोक-संवेदना प्रकट करते हुए उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि लता दीदी के निधन की खबर सुनकर अत्यंत मर्माहत एवं दु:खी हूं। वे सौम्यता और मृदुभाषी स्वभाव की धनी भारतीय संस्कृति की प्रतिमूर्ति थीं।
उन्होंने कहा कि अद्वितीय प्रतिभा की धनी लता मंगेशकर जी की आवाज में जबरदस्त कश़िश थी। लता दीदी ने 36 भारतीय भाषाओं में सैकड़ों गाना गाये, कई विदेशी भाषाओं में भी उन्होंने गाना गया। पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारतरत्न, दादा साहब फाल्के पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों एवं सम्मानों से उनको नवाजा गया था।
समस्त भारतीयों को उनकी प्रतिभा और सौम्यता पर नाज है। भले ही, वे आज भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके गाने और संगीत हम सबके बीच उनकी यादों के रूप में सदैव हमारे साथ रहेंगे। सिनेमा और संगीत की दुनिया में उनके योगदान को कभी लोग भूल नहीं पाएंगे।
उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत पुण्यात्मा की चिरशांति एवं दु:ख की इस घड़ी में उनके परिजनों, प्रशंसकों एवं हम सभी लोगों को धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उनके निधन से सामाजिक, सांस्कृतिक, सिनेमा, संगीत, कला सहित समस्त जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि वे भारत की आवाज थीं। आज भारत की आवाज कहीं खो गई। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की भावना उनके ट्वीट में दिख रही है। उन्होंने लिखा है कि राष्ट्र की अमूल्य निधि, सुप्रसिद्ध गायिका, स्वर कोकिला लता दीदी के निधन की खबर मन को झकझोर देने वाली है। उनके जाने से कला जगत के एक हीरा का अवसान हो गया है।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि वे लता जी के निधन से अत्यंत दुखी हैं। वे महान कलाकार थीं। अपने आप में एक संस्था थीं। अपने समृद्ध स्वर से संगीत को नई ऊंचाई दी और एक साथ परिवार की कई पीढ़ियों को जोड़ा।
लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने ट्वीट किया है कि स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनका जाना देश की कला और संस्कृति जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने ट्वीट कर लता जी के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने लिखा है कि लता जी का निधन पूरे देश व संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।