Hindi News / news / तबलीगी मरकज पर जेडीयू नेता अजय आलोक का बड़ा बयान, कहा- ऐसे लोगों...

तबलीगी मरकज पर जेडीयू नेता अजय आलोक का बड़ा बयान, कहा- ऐसे लोगों के खिलाफ शूट एट साइट का ऑर्डर जारी हो

1st Bihar Published by: Updated Apr 03, 2020, 2:15:48 PM

तबलीगी मरकज पर जेडीयू नेता अजय आलोक का बड़ा बयान, कहा- ऐसे लोगों के खिलाफ शूट एट साइट का ऑर्डर जारी हो

- फ़ोटो

PATNA : देश भर में कोरोना का कहर बरपाने वाले तब्लीगी जमात के लोगों ने हैवानियत की हदें पार कर दी हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इलाज के दौरान तब्लीगी जमात के लोगों ने नर्सों के साथ अश्लीलता की। गाजियाबाद के आइसोलेशन वार्ड में पैंट उतार कर नंगे घूम रहे तब्लीगी जमात के लोगों ने अश्लीलता की हदें पार कर दीं। घबरायी नर्सों ने इलाज करना बंद करना दिया। इन खबरों के बीच जेडीयू नेता अजय आलोक ने तबलीगी मरकज के खिलाफ बड़ा बयान दिया है।


जेडीयू नेता अजय आलोक तबलीगी मरकज की इस हरकत पर कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ शूट एट साइट का ऑर्डर जारी हो । ये लोग देश के मानवता के दुश्मन हैं। इनकी हरकत शर्मनाक और घिनौनी है। हमें सख्त होने की जरूरत है क्योंकि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को किसी भी कीमत पर जीतना है।


अजय आलोक ने कहा कि तबलीगी जमात को लोग खुद के लिए खतरा तो बने ही हुए हैं बिहार और देश के लोगों को भी खतरा पहुंचा रहे हैं। जब आपकी मदद के लिए पुलिस जा रही स्वास्थ्य विभाग के लोग जा रहे तो उनपर हमला किया जा रहा है जो शर्मनाक है। ऐसे लोग को शूट एट साइट कर देना चाहिए ये मानवता के दुश्मन हैं।