Hindi News / news / तालिबान ने भारत के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, सभी तरह के इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पर...

तालिबान ने भारत के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, सभी तरह के इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पर लगाई रोक

1st Bihar Published by: Updated Aug 19, 2021, 11:12:38 AM

तालिबान ने भारत के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, सभी तरह के इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पर लगाई रोक

- फ़ोटो

DESK : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्ज़ा जमाने के बाद तालिबान ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया है. भारत से सभी इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी गई है. भारतीय निर्यात संगठन संघ (एफआईईओ) के महानिदेशक डॉ. अजय सहाय ने यह जानकारी दी है. 


डॉ. अजय सहाय ने बताया कि तालिबान ने पाकिस्तान के ट्रांजिट मार्ग से माल की ढुलाई बंद कर दी है. इससे मुल्क में भारत से सामान की आवाजाही रुक गई है. उन्होंने कहा, 'हम अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखे हैं. वहां से आयात पाकिस्तान के पारगमन मार्ग से होता है. अब तालिबान ने पाकिस्तान से माल की आवाजाही रोक दी है, इसलिए लगभग आयात बंद हो गया है.'


डॉ. सहाय के अनुसार भारत अफगानिस्तान के बड़े व्यापार साझेदारों में से एक है. नई दिल्ली से काबुल को साल 2021 में अब तक 83.5 करोड़ डॉलर (लगभग 6262.5 करोड़ रुपये) का सामान निर्यात किया जा चुका है. वहीं, अफगानिस्तान से भारत में लगभग 51 करोड़ डॉलर (लगभग 3825 करोड़ रुपये) का सामान आयातित हो चुका है. व्यापार के अलावा भारत ने अफगानिस्तान में बड़े पैमाने पर निवेश भी कर रखा है.