1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 30, 2024, 6:49:41 PM
- फ़ोटो
ROHTAS : इस वक्त बड़ी खबर रोहतास से आ रही है। जहां तेज आंधी-तूफान से राइस मिल की दीवार गिर गयी। इसकी चपेट में आने से वहां काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गयी है। जबकि चार अन्य लोग नही घायल हो गये हैं। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना करगहर थानाक्षेत्र के बेलासपुर गांव की है। यहां यह हादसा उस वक्त हुआ, जब सत्यम राइस मिल के मजदूर दोपहर का खाना खा रहे थे। खाना खाने के दौरान ही राइस मिल की दीवार तेज आंधी-तूफान के कारण अचानक भरभराकर मजदूरों के ऊपर ही गिर पड़ी।
इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गयी है जबकि 4 मजदूर घायल बताए जाते हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वही घटनास्थल पर पुलिस और रेस्क्यू पहुंचकर रहत और बचाव कार्य में जुट गयी है। एक-एक लोगों को दीवार के मलबे से बाहर निकाला जा रहा है। उधर, पुलिस मृतकों की पहचान में भी जुटी है।