Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: आज जारी होगी NDA की उम्मीदवारों की सूची, इन लोगों के नाम की हो सकती है घोषणा Bihar Election 2025 : RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सूरजभान सिंह? कहा - आज रात तक का करें इंतजार, हो जाएगा सब क्लियर Diwali 2025: इस दिवाली पुराने पूजा बर्तनों को बनाएं एकदम नया, जानिए आसान घरेलू नुस्खे Bihar News: सिक्स लेन में तब्दील होगा बिहार का यह फोरलेन, इन जिलों के लोगों को विशेष फायदा Bihar News: बिहार में यहां ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी Bihar News: ‘ऑपरेशन जखीरा’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 392 किलो विस्फोटक बरामद, चार गिरफ्तार AISSEE 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश का सुनहरा मौका, जानें कब और कैसे कर सकते है अप्लाई? IRCTC Scam Case: राह या राहत? बिहार चुनाव से पहले बढ़ीं लालू परिवार की मुश्किलें, IRCTC घोटाला मामले में आज तय होगा मुकदमा Bihar Weather: बिहार में सुबह-शाम दिखने लगा ठंडी हवाओं का असर, नवंबर से करना होगा भीषण सर्दी का सामना Bihar Election 2025: NDA में तो सब तय फिर इस बात का संकेत देने में लगे हैं नेता जी ! कार्यकर्ता के बहाने दिखा रहे खुद का दर्द या सच में दे रहे संदेश; आखिर क्यों हो रहा ऐसा
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 24 Aug 2023 04:24:37 PM IST
- फ़ोटो
NALANDA: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में लगे हैं। यही कारण है कि वे आए दिन स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहां की खामियां को देख तुरंत इसे दुरुस्त करने का निर्देश वहां के प्रधानाध्यापक को दे रहे हैं। इसी क्रम में आईएएस अधिकारी केके पाठक आज नालंदा पहुंचे जहां उन्होंने नगरनौसा हाई स्कूल और मिडिल स्कूल का औचक निरीक्षण किया।
सबसे पहले वे नगरनौसा मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों से सवाल भी पूछा। उनके सवाल का बच्चों ने जवाब भी दिया। बच्चों के जवाब को सुनकर वे काफी खुश हुए। उन्होंने बच्चों को वेरी गुड कहा। इस दौरान उन्होंने शौचालय बनाने का निर्देश प्राचार्य को दिया। जिसके बाद वे नगरनौसा हाई स्कूल के लिए रवाना हुए। हाई स्कूल के निरीक्षण के दौरान कई खामियां देखने को मिली।
जिसे लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्राचार्य को अविलंब इन कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। हाई स्कूल के खेल परिसर में बने कमरे में पशु चारा को देख वे गुस्सा हो गये। उन्होंने प्राचार्य को कमरे को खाली कर बच्चों के लिए क्लास रुम बनाए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान विद्यालय के लाइब्रेरी में भी वे गये। जहां लाइब्रेरी रूम में अंधेरा देख वे प्रधानाध्यापक पर भड़क गये।
उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हो सके इसमें लाइट की व्यवस्था करें। जब प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में जनरेटर नहीं है। तो उन्होंने जनरेटर खरीदने का आदेश दिया। इस दौरान केके पाठक ने देखा कि चापाकल में हैंडल ही नहीं है। उन्होंने तुरंत चापाकल में हैंडल लगाने का निर्देश वहां के प्राचार्य को दिया। बता दें कि जब केके पाठक स्कूलों का निरीक्षण कर रहे थे तब भारी बारिश हो रही थी इसके बावजूद उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया और वहां की खामियों को दूर करने का निर्देश प्राचार्य को दिया।