1st Bihar Published by: Updated Jan 26, 2020, 9:09:56 PM
- फ़ोटो
PATNA: तेज प्रताप यादव नालंदा से लौट रहे थे. इस दौरान जब ठंड लगने लगी तो वह एक चाय की दुकान पर पहुंचे और कुल्हड़ वाली चाय समर्थकों के साथ पीने लगे. वह चाय पीने के लिए बख्तियारपुर के एक दुकान पर रूके हुए थे.
तेज प्रताप ने चाय पीने के बाद दुकानदार की तारीफ की और कहा कि आपने चाय बहुत बढ़िया बनाई है. तारीफ सुन दुकानदार भी गदगद हो गया. एक और चाय की प्याली लेने का आग्रह करने लगा. लेकिन उन्होंने हंसते हुए मना कर दिया.
आज तेज प्रताप ने सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का दौरा किया है. तेज प्रताप एकंगरसराय पहुंचे जहां आरजेडी कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया है. आरजेडी कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर तेज प्रताप यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वह बिहार की इस सरकार को उखाड़ कर ही दम लेंगे. गृह जिला होने के कारण नालंदा नीतीश कुमार का गढ़ माना जाता है लेकिन तेज प्रताप यादव ने यहां पहुंचकर अपनी ताकत का एहसास विरोधियों को करा दिया है.