Hindi News / news / तेजस्वी बोले नीतीश कुमार ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था किया चौपट, स्कूल शिक्षा...

तेजस्वी बोले नीतीश कुमार ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था किया चौपट, स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक में सबसे नीचे

1st Bihar Published by: Updated Feb 22, 2020, 10:09:18 AM

तेजस्वी बोले नीतीश कुमार ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था किया चौपट, स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक में सबसे नीचे

- फ़ोटो

PATNA:  बिहार के सीएम नीतीश कुमार शिक्षा सुधार के लाख दावे करते हो, लेकिन तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार ने शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है. 

डाटा किया पेश

तेजस्वी ने ट्वीट कर एक डाटा शेयर किया और लिखा कि नीतीश कुमार ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है. नीति आयोग द्वारा जारी आधिकारिक डेटा एक बहुत ही चौंकाने वाली तस्वीर प्रस्तुत करता है. बिहार स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक के सभी संकेतकों में सबसे नीचे है.