Hindi News / news / तेजस्वी ने नीतीश पर बोला बड़ा हमला, कहा - 'पता नहीं सीएम चूहे...

तेजस्वी ने नीतीश पर बोला बड़ा हमला, कहा - 'पता नहीं सीएम चूहे की तरह कहां बिल में घुसे हैं ?'

1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Dec 13, 2019, 5:31:31 PM

तेजस्वी ने नीतीश पर बोला बड़ा हमला, कहा - 'पता नहीं सीएम चूहे की तरह कहां बिल में घुसे हैं ?'

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही पटना से जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश के ऊपर हमला बोला है. पटना से रांची जाने के दौरान तेजस्वी ने सीएम को बात करने की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि बिहार में बलात्कार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. सीएम पता नहीं कहां चूहे की तरह बिल में घुसे हुए हैं ?

राजद नेता तेजस्वी तेजस्वी पटना एयरपोर्ट से रांची रवाना हुए हैं. कल शनिवार का दिन है. इस दिन रिम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो से मुलाकात का दिन होता है. ऐसा अनुनाम लगाया जा रहा है कि तेजस्वी पिता से रिम्स में मुलाकात कर सकते हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भी तेजस्वी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि मुजफ्फरपुर कांड के बाद अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. राज्य सरकार पूरी तरह फेल है. सूबे के मुखिया अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं. क्रिमिनलों को बचाने का काम कर रहे हैं. आमने-सामने आकर बात करने की चुनौती देते हुए तेजस्वी ने तंज कसा कि पता नहीं सीएम चूहे की तरह कहां बिल में घुसे हैं.