Hindi News / news / तेजस्वी भी पटना में जलजमाव का जायजा लेंगे, स्मार्ट सिटी की बदहाली पर...

तेजस्वी भी पटना में जलजमाव का जायजा लेंगे, स्मार्ट सिटी की बदहाली पर नीतीश सरकार से किया सवाल

1st Bihar Published by: Updated Jun 19, 2020, 11:23:17 AM

तेजस्वी भी पटना में जलजमाव का जायजा लेंगे, स्मार्ट सिटी की बदहाली पर नीतीश सरकार से किया सवाल

- फ़ोटो

PATNA : मानसून की पहली बारिश में पटना डूबने लगा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में जलजमाव का जायजा लेने निकल चुके हैं और अब तेजस्वी यादव भी पटना के उन इलाकों में जाएंगे जहां लोग जलजमाव से परेशान हैं.

तेजस्वी यादव ने पटना में जलजमाव के वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए नीतीश सरकार से सवाल पूछा है. उन्होंने लिखा कि ' पहली बारिश के बाद स्मार्ट सिटी पटना में फिर हुआ जल जमाव.विगत वर्ष पटना में जो हुआ उससे भी कोई सबक़ नहीं लिया. कथित सुशासन के भ्रष्टाचारिक कचरे ने पटना सहित सभी ज़िला मुख्यालयों को नरक बना दिया है.क्या 15 वर्षीय नीतीश सरकार इसका दोष अब विपक्ष को देगी. हम जलजमाव का जायजा लेने जाएंगे.

बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर मुद्दे पर फौरन सियासत शुरू हो रही है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सरकार को जहां घेरा है. जलजमाव वाले इलाकों का जायजा लेने की बात कही है वहीं नीतीश कुमार भी बारिश के बाद पहले दिन से ही एक्टिव दिख रहे हैं.