1st Bihar Published by: Updated Aug 20, 2021, 3:58:50 PM
- फ़ोटो
PATNA : पार्टी में बगावत का बिगुल फंक चुके तेज प्रताप यादव राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवाज पहुंचे हैं. तेज प्रताप यादव तेजस्वी यादव से मुलाकात करने राबड़ी आवास पहुंचे .हैं इस दौरान आरजेडी के पूर्व विधायक और लालू परिवार के करीबी शक्ति सिंह यादव भी 10 सर्कुलर आवास पर मौजूद थे. अब से थोड़ी देर पहले तेज प्रताप यादव राब्रीयावास पहुंचे. उन्होंने कल ही ऐलान किया था कि वह तेजस्वी यादव से मुलाकात करने वाले हैं.
इस बीच तेज प्रताप यादव से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. तेज प्रताप यादव में अब जनता दरबार लगाने का फैसला किया है. तेज प्रताप यादव पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे. उन्होंने कहा है कि कोई भी उन्हें पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाने से रोक नहीं सकता. जगदानंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल चुके तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव पर हमलावर हैं.
तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच मुलाकात में क्या बिगड़ी बातें बन पाएंगे. इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है. फिलहाल 10 सर्कुलर के अंदर क्या हो रहा है. इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है. लेकिन थोड़ी देर पहले जगदानंद सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत की है. उन्होंने आधे घंटे से ज्यादा वक्त तक समाचार एजेंसी को इंटरव्यू दिया है. अब इंतजार इस बात का है कि घमासान के पीछे आखिर ताजा डेवलपमेंट क्या होने वाला है.