1st Bihar Published by: Updated Apr 19, 2020, 1:55:52 PM
- फ़ोटो
PATNA: कोरोना संक्रीनिंग के दौरान नालंदा में जेडीयू नेता द्वारा एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी करने पर तेजस्वी यादव भड़के हुए है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ऐसे उत्पाती नेताओं पर कार्रवाई करें.
मदद के बदले हमला कर रहे जेडीयू नेता
तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में सत्ताधारी जेडीयू नेताओं द्वारा महिला स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला निंदनीय है. सीएम नीतीश कुमार अपने ऐसे उत्पाती नेताओं पर कारवाई करें. कोई जेडीयू नेता नशे में झूम रहा है. कोई शराब और अनाज की कालाबाज़ारी कर रहा है. लेकिन मदद कोई नहीं कर रहा है.
राबड़ी ने भी बोला हमला
राबड़ी देवी ने भी बिहार सरकार पर हमला बोला और कहा कि यूपी सरकार अपने छात्रों को वापस बुला सकती है. बोर्डर पर जमा हुए उत्तर प्रदेश के मजदूरों को भी बस भेजकर बुला सकती है. गुजरात सरकार बस भेजकर गुजरातियों को वापस बुला सकती है तो बिहार सरकार बिहारी नागरिकों के लिए ऐसा क्यों नहीं कर सकती? CM जवाब दें?