Hindi News / news / झारखंड चुनाव : तेजस्वी की जिद ने बिगाड़ दी बात, विश्रामपुर सीट पर...

झारखंड चुनाव : तेजस्वी की जिद ने बिगाड़ दी बात, विश्रामपुर सीट पर आरजेडी और कांग्रेस का टकराव दूर नहीं कर पाया जेएमएम

1st Bihar Published by: Updated Nov 08, 2019, 4:07:01 PM

झारखंड चुनाव : तेजस्वी की जिद ने बिगाड़ दी बात, विश्रामपुर सीट पर आरजेडी और कांग्रेस का टकराव दूर नहीं कर पाया जेएमएम

- फ़ोटो

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों का महागठबंधन बनते बनते बिखर गया है। कांग्रेस और आरजेडी के साथ जेएमएम ने जिस महागठबंधन को बनाने का प्रयास किया उसे बड़ा झटका लगा है। तेजस्वी यादव की जिद के कारण महागठबंधन को झटका लगा है।

आरजेडी और कांग्रेस के बीच विश्रामपुर विधानसभा सीट पर पेंच फंस गया है। कांग्रेस विश्रामपुर सीट आरजेडी को नहीं देना चाहती थी लेकिन तेजस्वी यादव इस सीट के लिए अड़े हुए थे। कांग्रेस और आरजेडी के बीच सहमति बनाने के लिए जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने भरपूर कोशिश की लेकिन आखिरकार बातचीत नहीं बन पाई। तीनों नेताओं की बैठक से निकलकर तेजस्वी यादव चले गए. अब थोड़ी देर में कांग्रेस और जेएमएम के नेता ताजा प्रेस वार्ता करने वाले हैं।