Hindi News / news / तेजस्वी ने पूछा - नीतीश मुख्यमंत्री हैं या गुंडा ?

तेजस्वी ने पूछा - नीतीश मुख्यमंत्री हैं या गुंडा ?

1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Sep 22, 2019, 4:02:41 PM

तेजस्वी ने पूछा - नीतीश मुख्यमंत्री हैं या गुंडा ?

- फ़ोटो

PATNA : नीतीश कुमार ने 2 दिन पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला था. अब तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार किया हैं. तेजस्वी यादव नीतीश कुमार की भाषा शैली पर सवाल खड़े करते हुए निशाना साधा हैं. 

तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से यह पूछा है कि वह बिहार के मुख्यमंत्री हैं या कोई गुंडा? तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार हर बात पर जिस तरह से देख लेने की धमकी देते हैं वह किसी गुंडे की भाषा जैसी लगती है. लिहाजा नीतीश कुमार को अपनी भाषा पर स्पष्टीकरण देना चाहिए. 

तेजस्वी यादव ने धारा 370 खत्म किए जाने को लेकर बीजेपी की तरफ से जन जागरण कार्यक्रम के आयोजन पर भी नीतीश कुमार से सवाल पूछा है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि धारा 370 पर उनके स्टैंड का क्या हुआ. बिहार की धरती पर बीजेपी धारा 370 खत्म किए जाने का जश्न मना रही है और नीतीश कुमार चुप बैठे हैं यह बताता है कि उन्होंने बीजेपी को धारा 370 हटाये जाने पर समर्थन दे रखा है.