Hindi News / news / लॉकडाउन के बीच पटना पहुंचे तेजस्वी, सरकार ने वापसी के लिए दी स्पेशल...

लॉकडाउन के बीच पटना पहुंचे तेजस्वी, सरकार ने वापसी के लिए दी स्पेशल परमिशन

1st Bihar Published by: Updated May 12, 2020, 12:30:12 PM

लॉकडाउन के बीच पटना पहुंचे तेजस्वी, सरकार ने वापसी के लिए दी स्पेशल परमिशन

- फ़ोटो

PATNA : बिहार की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लॉकडाउन के बीच बिहार वापस लौट आए हैं.तेजस्वी यादव सोमवार की देर रात ही पटना पहुंच गए हैं सरकार ने उनको लॉकडाउन के बीच वापस आने के लिए स्पेशल परमिशन दी थी. 

तेजस्वी यादव सीधे 10 सर्कुलर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे हैं. तेजस्वी यादव पर बीजेपी और जेडीयू के नेता लगातार निशाना साध रहे थे. कह रहे थे कि जब भी बिहार में संकट आता है तो तेजस्वी यादव लापता हो जाते हैं. 


आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लॉकडाउन के बीच बिहार से बाहर फंसे हुए थे पिछले दिनों सर्वदलीय बैठक के दौरान तेजस्वी यादव बिहार के बाहर से ही जुड़े थे हालांकि उन्होंने अपना लोकेशन साझा नहीं किया था. तेजस्वी के बाहर फंसे होने को लेकर उनके विरोधी लगातार हमलावर थे लेकिन आखिरकार लॉकडाउन को बढ़ता देख तेजस्वी यादव बिहार पहुंच गए हैं. फिलहाल वह 10 सर्कुलर स्थित आवास में ही हैं.