Hindi News / news / तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर अटैक, कहा- ‘बिहार में अपराधियों की बहार...

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर अटैक, कहा- ‘बिहार में अपराधियों की बहार है और CM कुर्सी के जोड़-तोड़ में लीन हैं’

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 17, 2019, 6:10:19 PM

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर अटैक, कहा- ‘बिहार में अपराधियों की बहार है और CM कुर्सी के जोड़-तोड़ में लीन हैं’

- फ़ोटो

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को घेरा है. ट्वीट करके तेजस्वी ने नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में अपराध चरम सीमा पर है. राज्य में गुंडागर्दी, करप्शन और अराजकता का बोलबाला है, और सीएम नीतीश कुमार कुर्सी के जोड़-तोड़ में लीन हैं. तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'डबल इंजन सरकार का एक इंजन भ्रष्टाचार में और दूसरा अपराध में लगा हुआ है. करोड़ों युवा बेरोजगार हैं, चहुंओर गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और अराजकता का बोलबाला है. प्रशासनिक कुप्रबंधन चरम पर है. बीजेपी के रहमो करम और बैसाखी पर चल रहे माननीय मुख्यमंत्री जी कुर्सी के जोड़-तोड़ में लीन हैं.'