Action On CRPF Jawan: बिना अनुमति पाकिस्तानी लड़की से शादी करना पड़ा भारी, अब CRPF करने जा रही बड़ी कार्रवाई Unique Party Trend: बिना दूल्हा-दुल्हन के हो रही शादी! दिल्ली में सामने आया नया ट्रेंड, जानिए.. Life Style: गर्मियों में इसके पत्तों का सेवन क्यों है जरूरी? जानिए.. इसके 5 चमत्कारी फायदे Bihar Politics on caste census: जाति जनगणना पर क्रेडिट की मची होड़: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का हमला, बोले— तेजस्वी सिर्फ मौके की तलाश में रहते हैं! Samastipur Snake Catcher: नहीं रहे 'सांपों के मसीहा' जय सहनी, जिनकी जिंदगी बचाने को रहते थे हमेशा तत्पर, उन्हीं में से एक ने ले ली जान Parent-child relation: बच्चों को शर्मिंदा कर देती हैं पैरेंट्स की ये आदतें, जानिए क्यों बच्चे बनाने लगते हैं दूरियां Bihar Assembly Election 2025: जहानाबाद में बिछने लगी बिसात...NDA में किसके खाते में जाएगी सीट ? दर्जन भर हैं दावेदार..किनका टिकट होगा फाइनल,जानें... IPL2025: "हमें विनम्र बने रहने की जरुरत", अंकतालिका में टॉप पर जाने के बाद हार्दिक और सूर्या का बड़ा बयान, फैंस बोले "ये दोनों MI के पिलर हैं" Made in India: डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ वॉर के बाद अमेरिका में 'मेड इन इंडिया' की गूंज! Gold theft jewellery shop: थानेदार बनकर आया, लाखों के गहने ले उड़ा, CCTV फुटेज देख दंग रह गया दुकानदार!
1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Sat, 10 Aug 2024 01:48:21 PM IST
- फ़ोटो
HAJIPUR: बिहार में पुलों के ध्वस्त होने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से सामने आया है, जहां करीब 20 साल पहले बना ईंट का कच्चा पुल गंगा के पानी के तेज बहाव के कारण अचानक गिर गया। पुल के गिरने से कई गांव के सैकड़ों लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है।
दरअसल, वैशाली जिले राघोपुर प्रखंड अंतर्गत राघोपुर पश्चिमी पंचायत कमल सिंह संभल सिंह प्लस टू विद्यालय के निकट पिछले 20 साल पहले बने ईट का पुल गंगा नदी के पानी के तेज बहाव के कारण गिर गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल शुक्रवार की रात करीब 11:00 बजे गिरा है।
पुल गिरने के कारण राघोपुर प्रखंड मुख्यालय से राघोपुर पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत के करीब एक दर्जन वार्ड का संपर्क टूट गया है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 20 साल पहले बना पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका था। पुल पर फिलहाल भारी वाहन रोक लगा दिया गया था जबकि पैदल और बाइक से लोग पुल से आते जाते थे।
मिली जानकारी के अनुसार राघोपुर राघोपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 5,6,9, 10 एवं 12 एवं राघोपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 8, 9, 10, 11, 12 का संपर्क टूट गया है। जिसके कारण करीब दो पंचायत के 20 हजार लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है। बाढ़ के पानी में किसी तरह लोग जान जोखिम में डालकर एक स्थान से दूसरे स्थान आ जा सकेंगे।