Hindi News / news / सीएम आवास में मटरगश्ती करते हैं शराब माफिया और नीतीश के साथ रहते...

सीएम आवास में मटरगश्ती करते हैं शराब माफिया और नीतीश के साथ रहते हैं शराबी, तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए खुद को अरेस्ट करने की दी चुनौती

1st Bihar Published by: Updated Oct 30, 2019, 12:39:07 PM

सीएम आवास में मटरगश्ती करते हैं शराब माफिया और नीतीश के साथ रहते हैं शराबी, तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए खुद को अरेस्ट करने की दी चुनौती

- फ़ोटो

PATNA : तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अब तक का सबसे गंभीर आरोप लगाया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार के सरकारी आवास में शराब माफिया मटरगश्ती करते हैं। मुख्यमंत्री के साथ रहने वाले लोग शराब पीते हैं और वह डंके की चोट यह पर कह रहे हैं। 

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर यह गंभीर आरोप लगाते हुए चुनौती दी है कि अगर बिहार पुलिस में अगर कोई माई का लाल है तो मुझे अरेस्ट करके दिखा दे। तेजस्वी ने कहा है कि बेशर्म और भ्रष्ट जनादेश वाले लोगों को इसका जवाब देना चाहिए कि सीएम आवास से शराबबंदी में कितने माफिया पैदा कर दिए गए। 


दरअसल तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी से भड़के हुए हैं। आरजेडी कार्यकर्ता सचिन कुमार चौधरी को मधुबनी पुलिस ने इसलिए गिरफ्तार कर लिया क्योंकि उसने फेसबुक पर नीतीश कुमार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। तेजस्वी अब नीतीश कुमार पर सीधा आरोप लगाते हुए यह चुनौती दे रहे हैं कि पुलिस उन्हे गिरफ्तार करके दिखाए।