Hindi News / news / महिलाओं ने की दारोगा साहब की धुनाई, वीडियो वायरल

महिलाओं ने की दारोगा साहब की धुनाई, वीडियो वायरल

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 18, 2019, 4:14:45 PM

महिलाओं ने की दारोगा साहब की धुनाई, वीडियो वायरल

- फ़ोटो

JHARKHAND : दुमका के मसानजोर थाना इलाके के बागनल में थाना प्रभारी की पिटाई का मामला सामने आया है. महिलाओं ने मसानजोर थाना प्रभारी की जमकर पिटाई कर दी है. https://www.youtube.com/watch?v=9VO4FVWBX6U खबर के मुताबिक सिउड़ी से दुमका जा रही एक कार ने बागनल में एक गाय को टक्कर मार दी, जिसमें गाय गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और कार छोड़ने के एवज में चालक से 35 हजार की मांग की. तभी किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही मसानजोर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और कार चालक को ग्रामीणों से छुड़ा कर ले जाने लगे. जिसके बाद ग्रामिणों ने थाना पैसा लेने का आरोप लगा कर हंगामा करने लगे और महिलाओं ने थाना प्रभारी की पिटाई कर दी. ग्रामीणों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने पैसा लेकर कार चालक को छोड़ दिया. थाना प्रभारी की पिटाई का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक आगे की कार्रवाई क्या हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.