थोड़ी देर में शुरू होगी विपक्षी एकजुटता की बड़ी बैठक, हाथ जोड़कर ममता बोलीं- आप सभी दुआ कीजिए

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 23, 2023, 11:27:48 AM

थोड़ी देर में शुरू होगी विपक्षी एकजुटता की बड़ी बैठक, हाथ जोड़कर ममता बोलीं- आप सभी दुआ कीजिए

- फ़ोटो

PATNA: पटना में अब से थोड़ी ही देर में विपक्षी दलों की बैठक शुरू होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए सभी दलों के शीर्ष नेता पटना पहुंच चुके हैं और सीएम आवास में आयोजित बैठक के लिए रवाना हो रहे हैं। स्टेट गेस्ट हाउस से बैठक के लिए रवाना होने से पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि आप सभी दुआ कीजिए कि सबकुछ अच्छा हो।


दरअसल, विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी गुरुवार को पटना पहुंची थीं। एयरपोर्ट से वे सीधे तेजस्वी यादव के आवास पहुंची थीं, जहां उन्होंने लालू-राबड़ी और तेजस्वी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद का पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।


इस मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि लालू पूरी तरह से स्वस्थ हैं उनको देखकर बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि लालू से उनके संबंध काफी मधुर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने कहा था कि बैठक में क्या कुछ होगा नहीं कह सकते हैं। बस हम लोग यह तय करने आए हैं कि सब लोग एक साथ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। बैठक में जो भी फैसला होगा, उसे सभी लोग मानेंगे। आज बैठक में रवाना होने से पहले ममता ने हाथ जोड़कर लोगों से कहा कि दुआ कीजिए की सबकुछ ठीक रहे।