Hindi News / news / TMC कार्यालय में बम धमाका, 3 लोग घायल, BJP का आरोप-TMC दफ्तर के...

TMC कार्यालय में बम धमाका, 3 लोग घायल, BJP का आरोप-TMC दफ्तर के अंदर बम बनाते समय हुई यह घटना

1st Bihar Published by: Updated Mar 26, 2021, 7:18:02 PM

TMC कार्यालय में बम धमाका, 3 लोग घायल, BJP का आरोप-TMC दफ्तर के अंदर बम बनाते समय हुई यह घटना

- फ़ोटो

DESK:- पश्चिम बंगाल के बांकुरा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब TMC कार्यालय में बम धमाका हुआ। TMC ने लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन पर टीएमसी कार्यालय को निशाना बनाने का आरोप लगाया जबकि BJP ने कहा कि TMC कार्यालय के अंदर बम बनाते समय यह घटना हुई। पहले चरण के मतदान से पहले हुए इस बम धमाके में तीन लोग घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 


गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार गुरुवार शाम को ही थम गया था। शनिवार को पहले चरण में बांकुरा सहित 30 सीटों के लिए मतदान होने हैं। ऐसे में आज टीएमसी कार्यालय में बम धमाके से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।