Hindi News / news / ट्रैफिक एसपी की बड़ी कार्रवाई, गांधी सेतु पर तैनात दारोगा समेत 13 लापरवाह...

ट्रैफिक एसपी की बड़ी कार्रवाई, गांधी सेतु पर तैनात दारोगा समेत 13 लापरवाह पुलिसकर्मी सस्पेंड

1st Bihar Published by: Updated Nov 11, 2019, 11:51:21 AM

ट्रैफिक एसपी की बड़ी कार्रवाई, गांधी सेतु पर तैनात दारोगा समेत 13 लापरवाह पुलिसकर्मी सस्पेंड

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां ट्रैफिक एसपी डी अमरकेश ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी सेतु पर तैनात दारोगा सहित 13 पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. 

खबर के मुताबिक ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दारोगा,  एएसआई समेत 13 पुलिसकर्मीयों पर गाज गिरी है.  बताया जाता है कि सभी पर नो एंट्री में भारी वाहन प्रवेश कराने के मामले पर कार्रवाई की गई है.

बताया जाता है कि दारोगा समेत सभी 13 पुलिसकर्मियों की गांधी सेतु पर ड्यूटी लगाई गई थी. गांधी सेतु पर भारी वाहनों के पास कराने को लेकर जो मानक है उसका इन सब ने पालन नहीं किया, जिसके बाद यह मामला सामने आते ही ट्रैफिक एसपी ने कार्रवाई की है.