Hindi News / news / ट्रेनी एयरक्राफ्ट की करायी गयी क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बची महिला पायलट

ट्रेनी एयरक्राफ्ट की करायी गयी क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बची महिला पायलट

1st Bihar Published by: Updated Jul 25, 2022, 1:44:11 PM

ट्रेनी एयरक्राफ्ट की करायी गयी क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बची महिला पायलट

- फ़ोटो

DESK: खबर महाराष्ट्र के पुणे से आ रही है जहां सोमवार की एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग खेत में करायी गयी। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। हादसे में 22 वर्षीय महिला पायलट भाविका राठौड़ बाल-बाल बची हैं। क्रैश लैंडिंग के दौरान वो घायल हो गयी हैं। आनन फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेनी एयरक्राफ्ट Carver Aviation कंपनी की थी। यह ट्रेनी एयरकॉफ्ट टू सीटर था जिसे भाविका राठौड़ उड़ा रही थी। उड़ान के दौरान अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण एयरक्रॉफ्ट को खेत में लैंड कराया गया था। इस हादसे में एयरक्रॉफ्ट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि एयरक्राफ्ट की पायलट भाविका राठौड़ घायल हो गयी है।


भाविका राठौड़ को स्थानीय हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कंपनी के कर्मी भी मौके पर पहुंचे तब जाकर मामले की जांच शुरू की गयी। वही खेत में एयरक्रॉफ्ट की लैंडिंग की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आनन फानन में पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।