1st Bihar Published by: Updated Dec 24, 2019, 12:18:35 PM
- फ़ोटो
PATNA : कोहरे का कहर ट्रेनों पर पड़ने लगा है। कोहरे के कारण पटना से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे ने रद्द की गयी ट्रेनों की सूची जारी की है।
12327- उपासना एक्स, 14223/14224 - बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस,13007/08- उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, रद्द 12370- हरिद्वार कोलकाता सुपरफास्ट एक्स और 14003 - न्यू फरक्का एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। वहीं 63253- पटना-गया पैसेंजर को भी भारी कोहरे के बीच रद्द किया गया है।
बता दें कि इससे पहले कोहरे के कारण पूर्व मध्य रेलवे ने 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक छह ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द कर दिया गया था। 19 जोड़ी यानी 38 ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की गई थी । वहीं चार जोड़ी ट्रेनों के बदले हुए रुट से चलाया जा रहा है।