ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार चुनाव से पहले शिवहर में भारी मात्रा में कैश बरामद, वाहन जांच के दौरान 62.80 लाख रुपये जब्त Bihar News: बिहार चुनाव से पहले शिवहर में भारी मात्रा में कैश बरामद, वाहन जांच के दौरान 62.80 लाख रुपये जब्त Bihar News: ट्रेन की एसी बोगी में बेटिकट यात्रा और TTE से रंगबाजी कर बुरी फंसी बिहार की यह महिला शिक्षक, आरपीएफ ने दर्ज किया केस Bihar News: ट्रेन की एसी बोगी में बेटिकट यात्रा और TTE से रंगबाजी कर बुरी फंसी बिहार की यह महिला शिक्षक, आरपीएफ ने दर्ज किया केस बिहार में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर और पिकअप वैन की सीधी टक्कर में चार लोगों की मौत, कई घायल Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, उधार में सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार को गोलियों से भूना Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, उधार में सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार को गोलियों से भूना Bihar News: बिहार में होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र में डेढ़ दर्जन से अधिक महिला जवानों की तबीयत बिगड़ी, ट्रेनिंग सेंटर में मची अफरातफरी Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में चुनाव आयोग, व्यापक निगरानी और जांच अभियान में हर दिन मिल रही सफलता Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में चुनाव आयोग, व्यापक निगरानी और जांच अभियान में हर दिन मिल रही सफलता

Bihar News : ट्रैफिक जाम में खत्म हो गई एंबुलेंस का ऑक्सीजन, मरीज की मौत; दो महिलाएं भी पुल से गंगा नदी में जा गिरी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 10 Nov 2024 07:37:18 AM IST

Bihar News : ट्रैफिक जाम में खत्म हो गई एंबुलेंस का ऑक्सीजन, मरीज की मौत; दो महिलाएं भी पुल से गंगा नदी में जा गिरी

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना से दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। खबर यह है कि राजेन्द्र सेतु पर भीषण जाम के कारण एक मरीज की मौत हो गई। मरीज को ले जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। एंबुलेंस के निकलने की कोई संभावना नहीं थी। जिसके चलते ऑक्सीजन लगे मरीज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मरीज गेंहारी यादव को लखीसराय के लाखोचक से इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया जा रहा था। 


बताया जा रहा है किजाम में फंसी एंबुलेंस सही समय पर निकल नहीं सकी। ऑक्सीजन खत्म होने लगा, जिससे मरीज की मौत हो गई। इस दौरान अफरातफरी की स्थिति रही। इसी बीच दो महिलाएं भी पुल से सीधे गंगा नदी में जा गिरी। एक महिला को स्थानीय लोगों और नाविकों की तत्परता से बचा लिया गया। हालांकि, दूसरी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 


दरअसल, छठ पूजा खत्म के बाद शनिवार को राजेन्द्र सेतु पर 15 घंटे से अधिक समय तक भीषण जाम लगा रहा। सुबह से देर रात तक यहां वाहनों की लंबी कतार लगी थी। 5 से 8 घंटे में लोग राजेन्द्र पुल को पार कर रहे थे। पुल का पैदल रास्ता तक जाम हो गया था। परिजनों ने मरीज को जाम से निकालकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बीच रास्ते में ही मरीज ने दम तोड़ दिया। सिमरिया में मुंडन व गंगा स्नान के लिए काफी संख्या में लोग जा रहे थे।


इधर,  छठ पूजा की समाप्ति के बाद राजेन्द्र सेतु पर वाहनों का दबाव काफी अधिक था। लोग छुट्टियां समाप्त कर अपने कार्य स्थल को लौट रहे थे। राजेन्द्र सेतु का और एप्रोच पथ का दोनों लेन जाम हो गया। पुल के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। भीड़ के बावजूद पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी। यातायात नियंत्रण में पुलिस की विफलता के कारण ही जाम की इतनी बुरी स्थिति देखी गई।