1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 30, 2023, 9:05:29 AM
- फ़ोटो
PATNA : वामपंथ की लड़ाई छोड़ कांग्रेस के साथ आए जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार का कद कांग्रेस के अंदर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उनके सह यात्री के रूप में चलने वाले कन्हैया कुमार को अब पार्टी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है।
दरअसल, त्रिपुरा विधानसभा में सीट पर आगामी 16 फरवरी को मतदान होने हैं। यहां 60 विधानसभा सीटों पर मतदान करवाया जाएगा। इसको लेकर कांग्रेस गठबंधन ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। यहां कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। इसके बाद अब इस विधानसभा में चुनाव प्रचार करने को लेकर उसने स्टार्ट प्रचारकों की सूची तैयार कर दी है। इस सूची में बिहार कांग्रेस से सिर्फ दो स्टार्ट पर्चा को को शामिल किया गया। जिसमें पहला नाम कन्हैया कुमार का है तो दूसरा नाम बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के राज्यसभा सदस्य डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह का है।
जानकारी हो कि, कांग्रेस की तरफ से जो स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की गई है उसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी जैसे बड़े नेता का नाम शामिल किया गया है। इसे सूची में बिहार से दो लोगों का नाम सामने किया गया है।
मालूम हो कि, बिहार कांग्रेस के तरफ से जिन दो नामों को मुहर लगी है। उनमें कन्हैया कुमार लगातार पार्टी के कार्ड कामों में सक्रियता से भाग लेते हुए नजर आ रहे हैं। कन्हैया अपने छात्र संगठन का दिनों से भाजपा और उसकी नीतियों के खिलाफ़ हमलावर रहे हैं। उनका यही तेवर कांग्रेस को फायदा पहुंचा सकता है। वहीं, अखिलेश सिंह कांग्रेस पार्टी के वो चेहरे हैं जो अपने बूते काफी कुछ कर गुजरने का माद्दा रखते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने इन दो नेताओं को स्टार प्रचारक बनाकर त्रिपुरा भेजने का प्लान बनाया है।
आपको बताते चलें कि, कांग्रेस कन्हैया कुमार और डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह जैसे नेताओं के जरिए बिहार में अपनी खोई हुई वोट बैंक को वापस से जुटाने की कवायद में लग गई है यही वजह है कि अब इनका नाम स्टार पत्रकारों की सूची में रखा गया है।