Gold theft jewellery shop: थानेदार बनकर आया, लाखों के गहने ले उड़ा, CCTV फुटेज देख दंग रह गया दुकानदार! Bihar Politics: "नीतीश को साइडलाइन करने की हिम्मत किसी में नहीं": मनोज तिवारी.. चिराग के भविष्य और पवन सिंह के BJP में आने पर भी बोले Road Accident Death : कुछ महीने पहले हुई थी शादी, अब सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत,पत्नी घायल Caste Census: बिहार चुनाव और पहलगाम हमले से है जातीय जनगणना का कनेक्शन? विपक्ष के तीखे सवालों के बाद जनता सोचने पर मजबूर Pakistan Airspace: पाकिस्तान द्वारा एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद एयर इंडिया को भारी नुकसान, बढ़ीं मुश्किलें Bihar News: पटना में हाईटेक हाइड्रोलिक पार्किंग सिस्टम, अब कार्ड स्कैन करो और कार खुद हो जाएगी पार्क Double Money Scheme fraud: बिहार में 24 घंटे में पैसा डबल करने का झांसा, एक करोड़ से अधिक की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानिए.. कब और कहां आएगा परिणाम, कैसे करें चेक? Bihar Vehicle Rules 2025: बिहार में दूसरे राज्यों की गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, इन नियमों का पालन नहीं किया तो धो बैठेंगे अपने वाहन से हाथ Kedarnath Dham history: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, भक्तों की उमड़ी भीड़ ...जानिए इस दिव्य धाम की पौराणिक कथा और इतिहास
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 15 Nov 2024 12:50:36 PM IST
- फ़ोटो
MOTIHARI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। ऐसे में ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मोतिहारी के हर्षिद्धि थानाक्षेत्र के दुदही गांव से त्रिवेणी संगम में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में कुल 9 लोग घायल हो गए। जबकि ऑटो में कुल 12 लोग यात्रा कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, वाल्मीकि नगर रोड स्टेशन और गोबरहिया के बीच में ऑटो की टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। यहां श्रद्धालुओं से भरी ऑटो त्रिवेणी संगम स्नान के लिए जा रहे थे। जैसे ही टैंपो वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन पार किया, अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां सबका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि सभी घायल व्यक्ति खतरे से बाहर हैं। उन्हें आवश्यक चिकित्सा प्रदान की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। घायलों में बुआ देवी, टेंपो चालक सुभाष कुमार, चिंता देवी, राजनती देवी, सुधा देवी, बबिता देवी, किरन देवी और बिहारी सहनी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि, टेंपो पर सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। जिनमें एक पुरुष और 11 महिला शामिल हैं। फिलहाल घायलों के परिजन को इसकी सूचना दे दी गई है। डॉक्टर ने बताया कि स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। घायलों का इलाज जारी है। यदि इसमें कुछ नया अपडेट आता है तो सुचना दी जाएगी।