Hindi News / news / ट्रक ने बाइक सवार जवान को कुचला, मौके पर हुई मौत

ट्रक ने बाइक सवार जवान को कुचला, मौके पर हुई मौत

1st Bihar Published by: RAKESH KUMAR Updated Dec 21, 2022, 2:30:33 PM

ट्रक ने बाइक सवार जवान को कुचला, मौके पर हुई मौत

- फ़ोटो

ARA : खबर आरा से है, जहां अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर बाइक सवार एक जवान की मौत हो गई। घटना जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत नासरीगंज-सकड्डी हाइवे पर संदेश गैस एजेंसी के पास की है। इस घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। हालांकि मौका मिलते ही ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। 



मृतक की पहचान अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव के रहने वाले स्व.चितरंजन सिंह के 32 साल के बेटे अजित कुमार सिंह के रूप में की गई है। वे पटना में एक आइजी के यहां बार्बी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत नासरीगंज-सकड्डी हाइवे पर संदेश गैस एजेंसी के पास सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। 



वे बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और और ट्रक को जब्त कर लिया। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही आरोपी ड्राइवर फरार हो चूका था। घटना के कारण लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।