1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 26, 2024, 10:55:02 AM
- फ़ोटो
PURNIYA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया में एक ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक व्यक्ति की मोत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घटना जिले के गुलाबबाग स्थित शीशा बाड़ी की है। इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए दोनों लोगों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।