Hindi News / news / ट्रंप ने एक बार फिर अलापा कश्मीर पर मध्यस्थता का राग, कहा-अगर मोदी...

ट्रंप ने एक बार फिर अलापा कश्मीर पर मध्यस्थता का राग, कहा-अगर मोदी चाहें तो मध्यस्थता को तैयार

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 02, 2019, 8:50:48 AM

ट्रंप ने एक बार फिर अलापा कश्मीर पर मध्यस्थता का राग, कहा-अगर मोदी चाहें तो मध्यस्थता को तैयार

- फ़ोटो

DESK: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कश्मीर मसले पर मध्यस्थता का राग अलापा है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘मध्यस्थता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तय करना है, मैंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से भी बात की है. मुझे लगता है कि दोनों को एक साथ आना चाहिए.’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर भारत चाहता है तो वो मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा कि अगर उन्हें लगता है कि कश्मीर मसले पर किसी को मध्यस्थता करनी चाहिए, तो वो कुछ कर सकते हैं. ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच ये लड़ाई लंबे वक्त से चल रही है. आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से मुलाकात के वक्त डोनाल्ड ट्रंप ने एक दावा किया था, जिस पर विवाद हो गया था. डोनाल्ड ट्रंप का कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कश्मीर मसले पर मध्यस्थता की बात कही थी. भारत की ओर से डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को नकार दिया गया था.