Hindi News / news / बागमती नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम

बागमती नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 07, 2019, 11:47:43 AM

बागमती नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम

- फ़ोटो

SITAMARHI : नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. घटना सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर थाना इलाके के मानपुर रत्नावली गांव की है. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे नदी में नहा रहे थे तभी गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई. इस हादसे से घर में मातम पसरा है. बागमती नदी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हुई है. दोनों के शव की तलाश जारी है. प्रशासन शव को निकालने में जुटी हुई है. मृतक बच्चों की पहचान मानपुर रत्नावली के रहने वाले पतलु सहनी के 11 साल के बेटे राहुल कुमार और विंदा राय के 12 साल के बेटे रामजी कुमार के रूप में की गई है. इस घटना से दोनों ही घरों में मातम पसरा है. सीओ अश्विनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एसडीआरएफ की टीम लापता बच्चों के शव की तलाश में जुटी हुई है. उन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट