Hindi News / news / तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम

तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम

1st Bihar Published by: 7 Updated Jun 30, 2019, 3:29:46 PM

तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम

- फ़ोटो

NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा जिले से जहां तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. घटना से इलाके में मातम पसरा है. दोनों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है. पूरी घटना जिले के नालंदा थाना इलाके के पनहेस्सा गांव की है. बताया जा रहा है कि तालाब में मिट्टी की खुदाई की गई थी. जिससे उसकी गहराई और भी ज्यादा बढ़ गई थी. ये दोनों बच्चे नहाने गए थे तभी अचानक पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई. इस हादसे से पुरे इलाके में गमगीन माहौल है. ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकाला गया है. मृतकों की पहचान मोहम्मद सुलेमान और मोहम्मद आदिल के रूप में की गई है. नालंदा से राज की रिपोर्ट