Hindi News / news / दिल्ली ट्रांसफर हुआ उन्नाव रेप केस, एक्सीडेंट की जांच 7 दिन में पूरी...

दिल्ली ट्रांसफर हुआ उन्नाव रेप केस, एक्सीडेंट की जांच 7 दिन में पूरी करने का SC का आदेश

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 01, 2019, 2:12:39 PM

दिल्ली ट्रांसफर हुआ उन्नाव रेप केस, एक्सीडेंट की जांच 7 दिन में पूरी करने का SC का आदेश

- फ़ोटो

DESK: उन्नाव रेप केस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में दो बार सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सभी केस को लखनऊ से दिल्ली ट्रांसफर कर दिया है.इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित के एक्सीडेंट की जांच 7 दिनों में पूरी करने का सीबीआई को आदेश दिया है. चीफ जस्टिस ने लखनऊ में इस मामले से जुड़े सभी केस को दिल्ली की अदालत में शिफ्ट करने का आदेश दिया. इतना ही नहीं अदालत ने पीड़ित की चिट्ठी समय पर ना मिलने पर सख्ती दिखाते हुए सॉलिसिटर जनरल से पूछा कि PIL के सेक्शन में पीड़ित की चिट्ठी क्यों नहीं आई. जिसपर सॉलिसिटर जनरल ने जवाब दिया कि हर महीने रजिस्ट्रार के पास 6000 से अधिक चिट्ठी आती हैं, इस महीने 6800 चिट्ठियां आई थीं. आपको बता दें कि उन्नाव रेप केस के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बीजेपी ने पार्टी से निकाल दिया है. इससे पहले कुलदीप सिंह को बीजेपी ने निलंबित किया था लेकिन रेप पीड़ित के साथ हुए सड़क हादसे के बाद विधायक सेंगर को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है.