Hindi News / news / उप चुनाव के नतीजों पर बोले नीतीश, अब 2020 का चुनाव पक्का जीतेंगे

उप चुनाव के नतीजों पर बोले नीतीश, अब 2020 का चुनाव पक्का जीतेंगे

1st Bihar Published by: Updated Oct 24, 2019, 8:52:55 PM

उप चुनाव के नतीजों पर बोले नीतीश, अब 2020 का चुनाव पक्का जीतेंगे

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रिज़ल्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया आयी है. नीतीश ने कहा है उपचुनाव के परिणाम से तय हो गया है कि आम चुनाव हम लोग ही जीतेंगे. 


नीतीश की आशावादिता
पटना में देर शाम मीडिया से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि ये उनके कार्यकाल का रिकार्ड रहा है. जब भी उपचुनाव में इस तरह से हारते हैं तो आम चुनाव में ज़्यादा सीटें जीतते हैं. नीतीश के ज़ेहन में शायद 2009 के उप चुनाव की यादें होंगी. तब 18 सीटों पर उपचुनाव हुए थे और सत्तारूढ़ एनडीए १२ सीटें हार गया था. लेकिन उसके बाद 2010 के विधानसभा चुनाव में जदयू और भाजपा के गठबंधन ने तीन चौथाई सीटें जीत ली थीं. हालाँकि नीतीश ने ये भी कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है और जनता का फैसला स्वीकार्य है.