Hindi News / news / उप सरपंच की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद तीन बदमाशों ने घटना को...

उप सरपंच की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: RANJAN Updated Sep 06, 2021, 8:09:01 PM

 उप सरपंच की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास से आ रही है जहां डेहरी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सुपा बिगहा गांव में उप सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान करबंदिया पंचायत के उप सरपंच रामनाथ शर्मा के रुप में हुई है। 


ताया जाता है कि रामनाथ शर्मा अपनी पत्नी के साथ एक रिश्तेदार के घर से बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों गोली मारकर रामनाथ शर्मा की हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा और मामले छानबीन शुरू की।