1st Bihar Published by: Updated Apr 29, 2020, 4:17:18 PM
- फ़ोटो
PATNA: आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर लॉकडाउन में फंसे बिहारी मजदूरों को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला हैं.

कुशवाहा ने कहा कि मजदूरों के प्रति नीतीश सरकार संवेदनहीनता है. इसके विरोध में वह एक मई मजदूर दिवस के दिन संकटमय मजदूरों को सम्मानित करेंगे. इसको लेकर उन्होंने खुद भिक्षाटन किया. पार्टी द्वारा निर्धारित "संवेदनहीन है सरकार, रालोसपा आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत भिक्षाटन किया गया.

बीजेपी पर भी साधा निशाना
कुशवाहा ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि पीएम मोदी पीएम केयर फंड की दान और कोरोना वॉरियर्स के भक्तों की कटौती से 68 हजार करोड़ निकालकर नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे देश के 50 गरीबतम लोगों को कोरोना संकट से उबारने के लिए 130 करोड़ देशवासियों की तरफ से आपको हार्दिक बधाई. न खाऊंगा, न खाने दूंगा. बता दें कि कुशवाहा लगातार कोटा में फंसे बिहारी छात्रों और देश के कई राज्यों में फंसे बिहारी मजदूरों को बिहार लाने की मांग सरकार से कर रहे हैं. इसको लेकर वह कई बार सरकार पर निशाना भी साध चुके हैं. लेकिन सरकार पहले ही कह चुकी है कि वह लॉकडाउन में किसी को बिहार नहीं लाएगी.