Hindi News / news / उपराष्ट्रपति चुनाव की घोषणा, 6 अगस्त को होगा चुनाव

उपराष्ट्रपति चुनाव की घोषणा, 6 अगस्त को होगा चुनाव

1st Bihar Published by: Updated Jun 29, 2022, 4:12:23 PM

उपराष्ट्रपति चुनाव की घोषणा, 6 अगस्त को होगा चुनाव

- फ़ोटो

DELHI : उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। देश के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव आगामी 6 अगस्त को होगा। फिलहाल राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इस बीच चुनाव आयोग में उपराष्ट्रपति चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।


उपराष्ट्रपति चुनाव का जो पूरा शेड्यूल जारी किया गया है उसके मुताबिक के 5 जुलाई को चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी 19 जुलाई तक के उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर पाएंगे।


उपराष्ट्रपति पद के लिए अगर उम्मीदवारों की संख्या 1 से ज्यादा हुई तो वैसी परिस्थिति में मतदान कराया जाएगा मतदान के लिए 6 अगस्त की तारीख तय की गई है 6 अगस्त की सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा और उसके बाद उसी दिन मतों की गिनती की जाएगी और चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा