1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 07, 2023, 1:44:33 PM
- फ़ोटो
PATNA: जल-जीवन-हरियाली के चौथी वर्षगांठ के मौके पर पटना में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऊर्जा विभाग के इस कार्यक्रम में विभागीय मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव सहित कई अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान सौर ऊर्जा के विस्तार पर चर्चा होती रही और मंत्री जी खर्राटे लेते रहे।
सौर ऊर्जा के विस्तार को लेकर विभाग के अधिकारी अपना प्रजेन्टेशन दे रहे थे और वहां बैठे लोग उन बातों को ध्यान से सुन रहे थे। तभी अधिकारियों की बातें सुनते-सुनते ऊर्जा विभाग के मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को गहरी नींद आ गयी। कार्यक्रम का कवरेज करने गये मीडिया कर्मियों के कैमरे में मंत्री जी के सोने का वीडियो कैद हो गया।
एक तरफ सौर ऊर्जा के प्रचार-प्रसार और इसका दायरा बढ़ाने की चर्चा अधिकारी और पदाधिकारी करते रहे और दूसरी ओर मंच पर बैठे मंत्री जी खर्राटे लेते नजर आए। मंत्री जी के सोने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।