Hindi News / news / उत्कर्ष फाइनेंस बैंक से 4 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को...

उत्कर्ष फाइनेंस बैंक से 4 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Shushil Updated Jul 12, 2021, 9:45:44 PM

उत्कर्ष फाइनेंस बैंक से 4 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से सामने आ रही है। जहां उत्कर्ष फाइनेंस बैंक से बदमाशों ने करीब 4 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कहलगांव डीएसपी पहुंचे घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


घटना के बाबत बताया जा रहा है कि जिले  कहलगांव थाना क्षेत्र में बाजार स्थित उत्कर्ष फाइनेंस बैंक में शाम 7 बजकर 10 मिनट पर 5 से 6 की संख्या में हथियार से लैस अपराधी आये और बैंकर्मियों को पिस्टल की नोक पर रखकर लूट की घटना को अंजाम दिया।


बैंक कर्मी ने बताया कि इस दौरान मोबाइल भी लूटी गयी। जब बदमाश जाने लगे तो दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग की और घटनास्थल से चलते बने। गौरतलब है कि पिछले महीने भी कहलगांव में एक रिटायर्ड शिक्षक के घर पर बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन इस मामले मे अब तक एक भी अपराधी पकड़े नहीं गये। एक के बाद एक डकैती की घटना से कहलगांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।