1st Bihar Published by: Updated Feb 24, 2020, 7:20:08 PM
- फ़ोटो
HAJIPUR : हाजीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। महिला नक्सली को वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसबी के साथ संयुक्त कार्रवाई में महिला नक्सली पकड़ी गयी है।
वैशाली के भगवानपुर से ये गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार महिला नक्सली का नाम मीना देवी है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला नक्सली पर मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना में नक्सली गतिविधियों के मामले दर्ज हैं।
महिला पर नक्सली मामले साल 2017 में दर्ज किए गए थे। तब से पुलिस को इसकी तलाश थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार महिला से गहन पूछताछ कर रही है।