1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Aug 28, 2022, 9:25:48 AM
- फ़ोटो
VAISHALI : बड़ी खबर वैशाली जिले से आ रही है, जहां एक बार फिर ज़हरीली शराबकांड सामने आया है। तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर में जहरीली शराब से 3 लोगो की मौत हो गई है, जबकि दो लोग बीमार बताये जा रहे हैं। घटना राघोपुर के वीरपुर की है, जहां बीते शुक्रवार की शाम पांच लोगों ने साथ बैठकर जहरीली शराब पी थी। शराब पीने के बाद उनकी हालत बिगड़नी शुरू हुई।
बताया जा रहा है कि इनमें कई लोगो की आंख की रोशनी भी चली गई है और उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। घटना के बाद आनन-फानन में सभी लोगो को पटना के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां 3 की मौत हो गई। प्रशासन ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतकों के परिजनों ने जहरीली शराब पिने और शराब से मौत की बात बताई है।
तीन लोगों की संदिग्ध मौत के पीछे ज़हरीली शराब कारण बताया जा रहा है। इसका खुलासा खुद मृतक के परिजनों ने किया है। उन्होंने बताया कि शराब पीने से इनकी मौत हुई है। पांच लोगों ने शुक्रवार को शराब पी थी। घटना राघोपुर के वीरपुर की है।