Hindi News / news / नीतीश बोले... लालू के लिए परिवार का मतलब पति-पत्नी बेटा और बेटी, मेरा...

नीतीश बोले... लालू के लिए परिवार का मतलब पति-पत्नी बेटा और बेटी, मेरा तो पूरा बिहार परिवार है

1st Bihar Published by: Updated Oct 29, 2020, 12:40:21 PM

नीतीश बोले... लालू के लिए परिवार का मतलब पति-पत्नी बेटा और बेटी, मेरा तो पूरा बिहार परिवार है

- फ़ोटो

VALMIKI NAGAR: नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर में चुनावी सभा को संबोधित करने हुए एक बार फिर से लालू परिवार पर निशाना साधा. नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव का समय हैं कुछ लोग कुभ बोलते रहते हैं. लेकिन आपलोगों उनके बहकावे में मत आइयेगा. 

नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोगों का परिवार का मतलब पति-पत्नी बेटा और बेटी होती है, लेकिन मेरे लिए तो परिवार का मतलब बिहार है. मुझे तो पूरे बिहार के लिए काम करना है. 

टूरिस्ट हब बनेगा

नीतीश कुमार ने कहा कि वाल्मीकिनगर को टूरिस्ट हब बनाया जा रहा है. इससे इस क्षेत्र का विकास होगा. एक-एक काम के लिए हमलोग लगे हुए हैं.  इस क्षेत्र के विकास के लिए वह पहले भी बहुत सारा काम कर चुके हैं. इस दौरान सभा में मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि गन्ना भुगतान और समर्थन मूल्य को लेकर मांग की. इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि इन बातों पर चर्चा तो होती रहती है. लेकिन अभी कुछ कहना चुनाव आयोग का गाइडलाइन के खिलाफ होगा. ऐसे में कुछ बोलना ठीक नहीं हैं. फिर आएंगे तो बातें होगी.