Hindi News / news / वंदे भारत मिशन की आड़ में स्मगलिंग, पेस्ट के रूप में मिला 1.15...

वंदे भारत मिशन की आड़ में स्मगलिंग, पेस्ट के रूप में मिला 1.15 करोड़ का सोना

1st Bihar Published by: Updated Aug 27, 2020, 12:56:30 PM

वंदे भारत मिशन की आड़ में स्मगलिंग, पेस्ट के रूप में मिला 1.15 करोड़ का सोना

- फ़ोटो

DESK : वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से तमिल नाडू के कोयंबटूर आए पति-पत्नी के पास से 2.61 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है. जिसकी कीमत लगभग 1.15 करोड़ बताई गई है. खास बात यह कि सोना पेस्ट के रूप में लाया गया था जिसे एयरपोर्ट पर जांच के दौरान बरामद कर लिया गया. 


राजस्व खुफिया निदेशालय ने इसे जब्त कर लिया है.  डीआरआइ के अधिकारियों ने बताया कि तस्करी की सूचना पर दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही थी. इस बीच एक फ्लाइट से आए दंपती को ग्रीन चैनल से बाहर जाते हुए देखा गया. रोकने पर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. पूछताछ में उन्होंने अपने पास सोना होने से इंकार कर दिया. 


तालाशी लेने पर उनके पास से पेस्ट के रूप में 2.61 किलोग्राम सोना बरामद किया गया. इसे उन्होंने अपने अंदरूनी कपड़ों में छुपाकर रखा था. ये दोनों दो सप्ताह पहले यहां आए थे. कोरोना संक्रमण के चलते इन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया था. क्वारंटाइन का समय पूरा होने के बाद उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया.