Hindi News / news / वसूली करने के लिए सड़क पर रहते थे पुलिसवाले, पकड़े गए तो फरार...

वसूली करने के लिए सड़क पर रहते थे पुलिसवाले, पकड़े गए तो फरार हो गए

1st Bihar Published by: Updated Jan 08, 2021, 10:04:26 AM

वसूली करने के लिए सड़क पर रहते थे पुलिसवाले, पकड़े गए तो फरार हो गए

- फ़ोटो

PATNA : मंगलवार की देर रात गश्ती के दौरान जबरन वाहन रोककर अवैध वसूली करने वाले एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था, इसके बाद से उनकी तलाश जारी है लेकिन एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी और एक निजी चालक 48 घंटे बाद भी फरार हैं.

 पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुटी है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है. बताया जाता है कि घटना के दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाने की दूसरी गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मियों को आरोपी जिला बल के दो सिपाहियों ने अपना अपना हथियार सौंप दिया था और फिर वही से दोनों फरार हो गए थे. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष ने भी की है.

गौरतलब  है कि मंगलवार की देर रात एनएच-83 पर गश्ती के दौरान मसौढ़ी थाना के एक एएसआई दो पुलिसकर्मी और एक निजी चालक पर आने जाने वाले वाहनों को जबरन रोककर अवैध वसूली करने का फेसबुक लाइव वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद मसौढ़ी थाना के सहायक अवर पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, जिला पुलिस बल के सिपाही प्रदीप कुमार रजक और अभिजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था. वहीं आरोपी पुलिसकर्मियों और निजी गाड़ी के चालक नीतीश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद से सभी फरार हैं.