ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्‍ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द

नालंदा और जमुई में वट सावित्री पूजा कर रही सुहागिन पर मधुमक्खियों ने किया हमला, दर्जनों महिलाओं और बच्चों को काटा

1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Thu, 06 Jun 2024 06:05:08 PM IST

नालंदा और जमुई में वट सावित्री पूजा कर रही सुहागिन पर मधुमक्खियों ने किया हमला, दर्जनों महिलाओं और बच्चों को काटा

- फ़ोटो

JAMUI/NALANDA: पति की लंबी उम्र को लेकर सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को वट सावित्री पूजा की। वट वृक्ष में कच्चा सुता बांधकर पति के दीर्घायु होने की कामना की। जमुई के झाझा में वट सावित्री पूजा कर रही सुहागिन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान आधा दर्जन महिलाओं को भौरों ने काट लिया। वही दूसरी घटना नालंदा के रहुई प्रखंड के सोनमा गांव की यहां भी भौरों की झुंड ने दो दर्जन सुहागिन महिलाओं को काट लिया है। 


सबसे पहले बात जमुई की करते हैं जहां झाझा में पति की दीर्घायु और सुखमय जीवन को लेकर सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पूजा की। रेलवे काॅलौनी स्थित पुराने केंद्रीय विद्यालय भवन परिसर में वट सावित्री की पूजा करने गई महिलाओं पर अचानक मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान पूजा कर रही सुहागिन महिलाओं के बीच भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। महिलाएं मधुमक्खी के हमले से बचने के लिए पूजा सामग्री छोड़कर वहां से भाग कर स्कूल परिसर से बाहर निकली। 


बताया जाता है वट वृक्ष के नीचे जैसे ही सुहागिन महिलाएं पूजा करने के लिए धूप जलाई वैसे ही उठते धुंए से पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से भौरों की झुंड ने अचानक वृक्ष के नीचे पूजा कर रही महिलाओं पर हमला कर दिया। इस दौरान आधा दर्जनभर महिलाओं को मधुमक्खी ने काट लिया। वही दूसरी ओर पिपराडीह, पुरानी बाजार, सोहजाना में सुहागिन महिलाओं ने विधि पूर्वक वट सावित्री पूजा किया।


अब बात नालंदा की करते हैं जहां सोनसा गांव स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय स्कूल के पास बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं वट सावित्री पूजा को लेकर जुटी थी। बरगद की पेड़ में महिलाएं कच्चा सूत बांध रही थी। वही कुछ महिलाए बरगद के पेड़ के पास हुमाद जला रही थी तभी धुआं होने के बाद अचानक भौरों की झुंड ने महिलाओं पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। 


वहां से भागने के दौरान कई महिलाओं का गहना वही गिर गया। भौरों से बचने के लिए महिलाओं ने साड़ी से शरीर को ढक लिया। वही कई महिलाओं को  भगाने के दौरान भौरों ने काट लिया। भौरों ने छोटे-छोटे बच्चों को भी नहीं छोड़ा उन्हें भी डंक मार दी। घायल महिलाओं और बच्चों को पास के गोविंदपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया वही कुछ को निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया।