1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 12, 2024, 9:27:02 AM
- फ़ोटो
VAISHALI : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने वैशाली विधानसभा के गोरोल प्रखंड के भानपुरबदेवा पंचायत और सोधादुल्ला पंचायत में में एक सभा की।
इस दौरान संजय कुमार सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के विजन को विस्तार रूप से बताया। उन्होंने मीनापुर विधानसभा के सभी लोगों से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विचार धारा से जुड़ने को कहा।उन्होंने प्रखंड पंचायत अध्यक्ष एवं गणमान्य लोगों को सम्मानित किया।
इस पूरे कार्यक्रम में डॉ. रजनीश सिंह वैशाली जिला प्रखंड प्रभारी, अजबलाल राय प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष सुजीत कुमार भी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अजबलाल राय को एक सप्ताह के अंदर बूथ कमिटी तैयार करने को कहा कि इस अवसर पर दीलिप पासवान राहुल कुमार, रंजीत कुमार, सुजीत कुमार, संतोष पासवान और लोग भी इस सभा मै मौजूद थे।
