1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 10, 2023, 6:57:47 PM
- फ़ोटो
HAJIPUR: वीआईपी प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को वैशाली पहुंचे, जहां उन्होंने अपराधियों की गोली के शिकार हुए मैनेजर सहनी के परिजनों से मुलाकात की। वैशाली के महिसौर थाना अंतर्गत अजीतपुर चांदे निवासी मैनेजर सहनी की बीते दिनों बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर कर दी थी।
रविवार को मुकेश सहनी पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात कर मृतक के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की और घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली। इस दौरान परिवार के लोगों ने वीआईपी प्रमुख के समक्ष अपने दर्ज को बयां किया।
इस मौके पर सहनी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिजनों के साथ हैं। दिवंगत मैनेजर सहनी हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाकर परिजनों को न्याय दिलाने का उन्होंने भरोसा दिलाया।



